रायपुर

सडक़ पर हुज्जत कर रहे लडक़ों ने फिजियोथेरेपी संचालक को पीटा
28-Nov-2024 7:49 PM
सडक़ पर हुज्जत कर रहे लडक़ों ने फिजियोथेरेपी संचालक को पीटा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 28 नवम्बर। शहर में कल एक दुकानदार और उसकी पत्नी से सडक़ पर हुज्जत कर रहे लडक़ों ने गाली गलौज कर डण्डे से पिटाई कर दी। वहीं तेलीबांधा पुलिस ने महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक तेलीबांधा इलाके के आनंद नगर में कल शाम-रात  सडक़ पर हुज्जत कर रहे चार लडक़ों ने फिजियों थेरेपी संचालक पति-पत्नी के साथ गाली गलौ कर डण्डे से पिटाई कर दी।

ऋषि जंघेल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आंनद नगर में उसका फिजियों थेरेपी सेंटर है जहां पर कल शाम देव पिंजानी, राजवीर सिंह, सहज , ईलयास दुकान के सामने रोड पर गाली गलौज कर रहे थे। जिसे ऋषि के मना करने पर लडक़ों ऋषि और उसकी पत्नी के साथ गाली गलौज करने लगे विरोध करने पर देव पिंजानी ने वहीं पड़े डण्डे से ऋषि और उसकी पत्नी पर हमला कर दिया। एक अन्य मामले मे पुलिस ने नेहा कलवानी की रिपोर्ट पर मेघा सिंह ठाकुर के खिलाफ मारपीट और घर में तोडफ़ोड़ करने का प्रकरण दर्ज किया है।

नेहा कलवानी ने बताया कि वह सिग्नेचर होम्स मे रहती है। उसका पति कमल कलवानी बिल्डर्स है। मेघा सिंह ठाकुर का कमल से किसी बात को लेकर अनबन था। मेघा सिंह आए दिन घर में आकर झगड़ा करती थी। 24 की रात मे भी मेघा सिंह घर में आकर झगड़ा करने लगी। मना करने पर गाली गलौज कर घर का सामान में तोडफ़ोड़ कर दी।

खरोरा इलाके में भी जमीन विवाद को लेकर महिला से विवाद हो गया। ससुर के साढू ने घर आकर पूर्व में जमीन बंटवारे को लेकर गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर हाथ मुक्का से हमला कर जान से मारने की धमकी दी।

कामिनी देवांगन ने इसकी रिपोर्ट थाना में दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत मिलने पर आरोपी जगेश्वर एंव उसके साथी के खिलाफ 296, 115-2,  का अपराध दर्ज किया है।


अन्य पोस्ट