रायपुर

इवेंट फर्म के आफिस से लैपटॉप, डेस्कटॉप चुराने वाले तीन गिरफ्तार
28-Nov-2024 4:32 PM
इवेंट फर्म के आफिस से लैपटॉप, डेस्कटॉप चुराने  वाले तीन गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 28 नवंबर।
पंडरी के लोधीपारा जी टी प्लाजा स्थित दुकान में सेंधमारी करने वाले 3 गिरफ्तार किए गए थे। 
ग्रीनडले विहार के पास तिवारी हाउस मोवा निवासी कमलेश सातनकर ने थाना पंडरी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वह इवेंट मैनेजमेंट का काम करता हैं। उसका आफिस जी टी प्लाजा के प्रथम तल पर  19 लोधीपारा रायपुर में स्थित है।  सोमवार को दोपहर करीबन 12.00 बजे कमलेश  के स्टाफ राजेश वर्मा ने दुकान में ताला बंद कर चाबी को गार्ड रूम में रखकर चला गया था। मंगलवार को सुबह करीब 10.45 बजे कमलेश के पडोसी दुकानदार ने फोन से सूचना दी कि  दुकान का चाबी ताला में लगा और शटर खुला हुआ है। कमलेश आकर  दुकान अंदर जाकर देखा तो सामान अस्त व्यस्त फैला हुआ था। और  नग लैपटाप एवं एक  डेस्कटाप  नहीं था। कोई चोरी कर ले गया था। इस रिपोर्ट  पंडरी पुलिस ने में धारा 331(4), 305, 3(5) बी.एन.एस. का अपराध दर्ज पड़ताल शुरू किया। 

आसपास के लोगों से पूछताछ कांप्लेक्स ेंं लगे सीसीटीव्ही कैमरों के फुटेजों देखने पर 3 लडक़ों  चोरी करते देखा।  लडक़ों की पहचान खपराभ_ी लोधीपारा चौक पंडरी निवासी कृष्णा ललित कुमार प्रजापति, युवराज वर्मा एवं तुषार भट्ट उर्फ सागर के रूप में किया गया।  तीनों को  पकड़ा। और लैपटॉप डेस्कटाप कुल कीमत लगभग 65 हजार रूपये जप्त 
किया । 


अन्य पोस्ट