रायपुर
वाइट हाउस के दोनों ओर अवैध पार्किंग...
28-Nov-2024 4:32 PM
तस्वीर/‘छत्तीसगढ़’
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
यह सडक़ राजधानी के सबसे व्यस्ततम इलाके की है। मौदहापारा से महिला थाना चौक जाने वाली सडक़ के दोनों ओर अवैध पार्किंग बनी हुई है। एक तरफ निगम गार्डन आने वाले और दूसरी तरफ निगम मुख्यालय का अमला, और अन्य लोगों के वाहन यूं ही रोजाना खड़े कर दिए जाते हैं। दोनों ओर 10-10 फीट की चौड़ी सडक़ भी सकरी हो जाती है। निजी भवनों में पार्किंग पर कार्रवाई करने वाला निगम अमला अपने ही भवन के अवैध पार्किंग पर रोक नहीं लगा पा रहा, और राहगीर रोजाना जाम से गुजरते हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे