रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 28 नवंबर। चतुर्थ अपर सत्र न्यायाधीश अतुल कुमार श्रीवास्तव ने शोभा राजपूत पर गंडासा से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी दिव्येद्र कुमार राजपूत को 5 वर्ष कठोर कारावास की सजा सुनाई है। दिव्येन्द्र 2 वर्ष पूर्व पुराने विवाद को लेकर अधेड़ महिला को जान से मारने की नीयत से गंडासा से हमला किया था।
लोक अभियोक कैलाश आगासे ने बताया कि दो वर्ष पूर्व दिव्येंद्र राजपूत ने पुराने विवाद को लेकर शोभा राजपूत पर गंडासे से सिर पर मारकर घायल कर दिया था। चेतन कुमार देवांगन ने इसकी रिपोर्ट डीडी नगर थाना में दर्ज कराई। उसने पुलिस को बताया कि उसकी मां शोभा राजपूत, वृंदावन कॉलोनी, चंगोराभाठा, रायपुर में अकेली रहती है। 27 जनवरी.2022 को रात 9.30 बजे शोभा राजपूत के साथ दिव्येन्द्र सिंह राजपूत का पुराने बात को लेकर विवाद हुआ था। इस बात को लेकर दिव्येद्र ने जान से मारने की नीयत से अपने पास रखे गंडासे से शोभा राजपूत के सिर एवं हाथ में मारकर चोट पहुंचाया। घायल का अस्पताल में इलाज कराया गया। पुलिस ने दिव्येद्र के खिलाफ धारा 307 भा.दं.सं. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
कोर्ट ने गवाहों साक्ष्यों के आधार पर दिव्येंद्र राजपूत को दोषी पाए जाने पर 5 वर्ष का कठोर कारावास और 3 और दो हजार के अर्थदण्ड से दंडि़त किया है। अर्थदंण्ड की राशि नहीं दिए जाने पर एक-एक माह का अतिरिक्त कारावास दिया जाएगा।