रायपुर

पुलिस-ड्रग इंस्पेक्टर मेडिकल दुकानों में पकड़ेंगे नशीली दवाएं
26-Nov-2024 6:24 PM
पुलिस-ड्रग इंस्पेक्टर मेडिकल दुकानों में पकड़ेंगे नशीली दवाएं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर 26 नवंबर। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने  आज यहां मंत्रालय में प्रदेश में नशीली दवाओं के विक्रय एवं सेवन पर वैधानिक कार्यवाही करने और नशीली दवाओं की बिक्री रोकने के लिए गृह विभाग और स्वास्थ्य विभाग की एक उच्च स्तरीय बैठक में उक्त बातें कही। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल भी मौजूद थे। उपमुख्यमंत्री ने प्रदेश में नशीली दवाओं की रोकथाम के लिए अधिकारियों को प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए है।

श्री शर्मा ने पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा है कि नशीली दवाओं के नियंत्रण के लिए मेडिकल दुकानों का नियमित आकस्मिक निरीक्षण करें तथा ऐसे मेडिकल शॉप जो वैधानिक नशीली दवाओं के कारोबार में संलग्न है उन पर त्वरित कठोर कार्रवाही करें। ऐसे दुकानदारों पर एफआईआर करें तथा गिरफ्तारी की भी कार्यवाही करें।

श्री जायसवाल ने नियंत्रक खाद्य एवं औषधि को पुलिस अधिकारियों से समन्वय कर ड्रग इंस्पेक्टर की टीम बनाकर लगातार मेडिकल शॉपों का निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने कहा है। बैठक में एसीएस मनोज कुमार पिंगुवा, पीएस निहारिका बारीक, आयुक्त सह संचालक स्वास्थ्य डॉ. प्रियंका शुक्ला, विशेष  नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन चंदन कुमार सहित वरिष्ठ पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद थे।


अन्य पोस्ट