रायपुर
जगदलपुर से वापसी में केशकाल घाटी से वाहन नहीं उतर पाएंगे
26-Nov-2024 6:22 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 26 नवम्बर। केशकाल घाट जीर्णोध्दार और चौड़ीकरण का काम तय समय में पूरा नही हो पा रहा है। इसका समय अब 10 दिसंबर तक फिर बढ़ाया गया है। यानी तब तक इन एनएच पर जगदलपुर से वापसी में केशकाल रांधा मुरनार की ग्रामीण उबड़ खाबड़ सडक़ से डायवर्ट होकर कांकेर मेन रोड के लिए जाना होगा। वहीं बड़े वाहनों के लिए केशकाल, बिश्रामपुरी, नगरी, धमतरी होकर आना-जाना होगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे