रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 26 नवम्बर। गांव के खेत में कांटा का बाड़ लगाने कम्पनी के ड्राइवर का गांव वालों के साथ विवाद के चलते सुपरवाईजर के साथ गाली गलौज मारपीठ हो गई। गांव के पुना राम, गजेन्द्र, शेखर और उसके साथियों ने जान से मारने की धमकी देकर घर घुस हाथ मुक्कों से हमला कर दिया। इस बीच लाठी-डण्डा भी चला।
पुलिस के मुताबिक रोहित कुमार बंजारे ने खरोरा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ग्राम बुडेरा में रहता है। वह एक पैर से विकलांग है। गांव में ही खेती का काम करता है। 24 को वह सुबह 7 बजे अपने ट्राईसिकल से लेवर बुलाने जा रहा था। इसी दौरान भागदास बंजारे ने उसके खेत में लगे कांटा तार के घेरा का खम्भा ट्रैक्टर फस गया। इस वजह से भागदास बंजारे गिर गया। इस बात को लेकर वह गाली गलौज करने लगा। जिसे मना करने पर भाग दास बंजारे, केवल बंजारे, लक्ष्मीचंद बंजारे ने जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का एवं डंडा से हमला कर दिया। इसकी शिकायत रोहित बंजारे में खरोरा थाना में दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 296, 115-2, 351- 3,5 का अपराध दर्ज किया है।
इधर एक अन्य मामले में भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन एल.पी.जी. बोटलिंग प्लांट के मैनेजर के साथ मारपीट हो गई। गांव के पुना राम, गजेन्द्र, शेखर और उसके साथियों ने जान मारने की धमकी देकर घर घुस हाथ मुक्का और डण्डा से हमला कर दिया।
रविवार रात जब करतार अपने घर पर था। इसी दौरान गांव के पुनाराम, गजेंद्र,शेखर और उसके साथी ट्रक ड्राइवर को लेकर घर पर आ गए और ये तुम्हारा आदमी है कह कर गाली गलौज करने लगे। जिसे मना करने पर वे जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का और डण्डा से हमला कर दिया। करतार ने वहां से भाग कर अपनी जान बचाई और वहां से वह प्लांट में चला गया। दूसरे दिन उसने थानाजाकर अस बात की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत पर पुना राम, गजेंद्र, शेखर और उसके साथियों के खिलाफ 115-2, 296-3,5 333, 351-2 का अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई।