रायपुर
जनमित के संचालक मण्डल का चुनाव कल
25-Nov-2024 3:57 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 25 नवंबर। विगत दो दशकों से सहकारिता के क्षेत्र में कार्यरत संस्था छत्तीसगढ़ जनकल्याण मितव्ययी साख सहकारी समिति मर्यादित रायपुर के संचालक मण्डल के निर्वाचन हेतु एसके पाण्डेय, सहायक आयुक्त सहकारिता को छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी निर्वाचन आयोग द्वारा रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।
रिटर्निग अधिकारी ने निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा करते हुये अगामी 26 नवम्बर 2024 को सोसायटी के विशेष साधारण सभा आयोजित की है। जिसकी अध्यक्षता रिटर्निंग अधिकारी श्री पाण्डेय द्वारा की जाएगी, जिसमें संस्था के संचालक मण्डल का निर्वाचन भी किया जाएगा। यह साधारण सभा शांति नगर में मधुपिल्ले चौक पर स्थित स्वदेशी भवन में सम्पन्न होगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे