रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 25 नवंबर। शहर में गली मोहल्ले में रात अड्डेबाजी, नशाखोरी करने वालों का जमावड़ा लगने लगा है। आए दिन इनका किसी न किसी से विवाद, फिर मारपीट और बलवा जैसे घटना हो रही है। राजधानी में कल भी कुछ एैसा हुआ है।
पुलिस ने कल महिलाओं के साथ गाली गलौज और मोहल्ले के युवकों के बीच बात न करने की बात को लेकर विवाद हो गया। इस बीच युवकों ने महिला को जान से मारने की धमकी। रास्ता रोककर युवक की पिटाई कर दी।
पुलिस के मुताबिक संध्या साहू ने कल शाम रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह गांधी नगर पंडरी में रहती है। कल रात 8: 15 बजे वह अन्य महिलाओं के साथ मोहल्ले में खड़ी थी। इस दौरान समय बालक दास यादव के घर से मोनू यादव ऊर्फ राकी निवासी सक्ती नगर, आंनद यादव निवासी पंडरी एवं अन्य एक व्यक्ति बाहर आकर वहां खड़ी महिलाओं के साथ मंदिर में हमारा कब्जा है हमारा मंदिर है हमारे खिलाफ थाने में शिकायत कराती हो कहकर गाली गलौज कर हाथ में रखे डंडे से दिखा कर जान से मारने की धमकी दी।
उरला इलाके में कल रात ज्ञानदीप स्कूल के पास युवक का रास्ता रोककर पिटाई हो गई। मोहल्ले के सूरज, बालू ,रोशन ने हम लोगों से बात नहीं करता है कह कर गाली गलौज कर निषाद सिंह पर हाथ मुक्के से हमला कर दिया। इसकी रिपोर्ट निषाद सिंह ने रात उरला थाना में दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 296,115-2, 351-2 का अपराध दर्ज कर कार्रवाई किया है।
तेलीबांधा के हीरानगर में भी कल युवक से जबरन विवाद हो गया। राजू रावत, छोटू साहू और उसके साथियों ने कन्हैया का रास्ता रोकर जबरन गाली गलौज कर मारपीट कर दी। कन्हैया नाय ने इस बात की रिपोर्ट थाना में दर्ज कराई है। उसने बताया कि वह कल रात में मोहल्ले के पास टहल रहा था। इसी दौरान वहीं पास में बैठे राजू रावत, छोटू साहू और उसके साथी ने उसका रास्ता रोककर यहां क्यो घूम रहा है कह कर गाली गलौज करने लगे।