रायपुर

फरवरी से अब तक 7970 अपराध, फिर भी गत वर्ष से 3 फीसदी कम
25-Nov-2024 2:29 PM
फरवरी से अब तक 7970 अपराध,  फिर भी गत वर्ष से 3 फीसदी कम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 25 नवंबर।  इस वर्ष फरवरी से अब तक 7970 अपराध दर्ज हुए । पुलिस का दावा है कि पिछले साल के इसी अवधि के तुलना में अपराधों में 3 प्रतिशत की आंशिक कमी आई है। प्रतिबंधात्मक, बदमाशों पर कार्यवाही के साथ  विजिबल पुलिसिंग और नशे के खिलाफ कार्यवाहियों पर जोर  दिया जा रहा। जिला रायपुर में  फरवरी से अब तक 10 माह में आईपीसी/बीएनएस के तहत 7970 अपराध दर्ज किए गए हैं। पिछले साल इसी अवधि में  8224 अपराध दर्ज हुए थे। पिछले साल चाकूबाजी की 171 की जगह 102 घटनाएं और हत्या के 54 की बजाय 58 घटनाएं हुई हैं। चाकूबाजी में 40 फीसदी की कमी, हत्या में 7 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। छेड़छाड़/यौन हिंसा में 28 फीसदी, बलात्कार में 8 फीसदी, चोरी में 9 और मारपीट में 3 प्रतिशत की कमी है। इस वर्ष  फरवरी से चलाए जा रहे नशे के खिलाफ निजात अभियान के कारण एनडीपीएस व आबकारी के दर्ज प्रकरणों में तेजी के कारण कुल पंजीबद्ध अपराध में बढ़ोतरी परिलक्षित हो रही हैं।


अन्य पोस्ट