रायपुर
रायपुर, 25 नवंबर। भारतीय जनता पार्टी ने अपने सभी विधायकों से गोधरा रेल कांड पर बनी फिल्म द साबरमती रिपोर्ट के विशेष शो का आयोजन कर उसकी तस्वीर संगठन को भेजने कहा है। इसके बाद सभी 54 विधायकों को यह आयोजन करना होगा। इस फिल्म को राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री किया है। अब तक इस फिल्म को सीएम विष्णुदेव साय, दोनों डिप्टी सीएम, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव समर्थकों के साथ देख चुके हैं। सीएम के साथ तो प्रसिद्ध निर्देषक एकता कपूर भी शामिल रही हैं।
दक्षिण में हार की समीक्षा करेंगे बैज, डेट तय नहीं
रायपुर, 25 नवंबर। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने आज कहा कि वे रायपुर दक्षिण में हुई हार की समीक्षा करेंगे। बैज ने बताया इस समीक्षा बैठक में दक्षिण के सभी पार्षद, ब्लॉक अध्यक्ष और प्रभारियों को बुलाया जाएगा। हालांकि अभी बैठक की तिथि तय नहीं हो पाई है। दो दिन पहले घोषित नतीजों में पार्टी को सभी 19 राउंड में बुरी पराजय का सामना करना पड़ा था। इनमें मेयर एजाज और सभापति प्रमोद दुबे के भी वार्ड शामिल हैं।