रायपुर

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी में प्रवेश के लिए आवेदन 6 तक
25-Nov-2024 2:23 PM
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी में प्रवेश के लिए आवेदन 6 तक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 25 नवंबर। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी ( निफ्ट 2025) एंट्रेंस टेस्ट के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया 22 नवंबर से शुरू कर दी गई है। जो भी छात्र देशभर के टॉप फैशन डिजाइनिंग संस्थानों से पढ़ाई करना चाहते हैं वे इस एंट्रेस टेस्ट में शामिल होने के लिए निर्धारित अंतिम तिथि 6 जनवरी 2025 तक फॉर्म भर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म ऑनलाइन माध्यम से एमटीए की ऑफिशियल वेबसाइट e&ams.nta.ac.in/NIFT/ पर जाकर या इस पेज पर दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भरा जा सकता है।

कैसे करें आवेदन

आवेदन भरने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वेबसाइट के होम पेज पर आपको जिस पाठ्यक्रम के लिए आवेदन करना है उस लिंक पर क्लिक करें। अब आपको पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। पंजीकरण करने के बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें। अंत में छात्र निर्धारित शुल्क जमा करके आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें। निफ्टी 2025 से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी या समस्या के समाधान के लिए छात्र 011- 40759000 पर या [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन पंजीकरण शुरू

ठ्ठ फॉर्म भरने की लास्ट डेट- 6 जनवरी 2025

ठ्ठ लेट फीस के साथ आवेदन करने की तिथियां-7 से 9 जनवरी 25

ठ्ठ आवेदन पत्र में करेक्शन करने की डेट- 10 जनवरी से 12 जनवरी 25

ठ्ठ परीक्षा की तिथि-

9 फरवरी 25


अन्य पोस्ट