रायपुर

नवा रायपुर में स्टंटबाजी दो बाइकर्स फंसे तेज रफ्तार ट्रकों ने कारों को ठोका
25-Nov-2024 2:20 PM
नवा रायपुर में स्टंटबाजी दो बाइकर्स फंसे  तेज रफ्तार ट्रकों ने कारों को ठोका

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 25 नवंबर। नवा रायपुर की सूनी सडक़ों पर स्टंट बाजी करते दो बाइकर्स पर राखी पुलिस ने अपराध दर्ज किया है।

राखी पुलिस के मुताबिक कल ढलती शाम दो बाइक सवार मो.जाहिद(18)और राजेश वर्मा (21) नवा रायपुर के सतनाम चौक पर स्टंटबाजी कर रहे थे। एक अग्यात राहगीर कि सूचना पर वहां पहुंची राखी पुलिस ने दोनो पर तेज रफ्तार से चलाते हुए स्टंट कर स्वयं व अन्य मानव जीवन के लिए संकट उत्पन्न करने का मामला धारा 281 दर्ज कर बाइक को जब्त किया ।

इधर रविवार दोपहर  शंकर नगर चौक पर जगदीश होटल के पास एक बाइक सीजी 04 एच एक्स 0478 सवार ने लापरवाही से चलाते हुए हेमू नगर निवासी ज्वाला प्रसाद लहरे की कार को क्षतिग्रस्त किया।

सरोना चैाक पर तेज रफ्तार ट्रक सीजी 08 एएफ 1367 की ठोकर से रायपुरा निवासी  धनवार साहू की कार क्षतिग्रस्त किया। आमानाका के मारुति सुजुकी एरिना के सामने तेज रफ्तार ट्रक सीजी 04 एएई7299 की ठोकर से अहिवारा दुर्ग निवासी रवि गुप्ता की कार डेंट हो गई। पुलिस ने मामले दर्ज कर लिए हैं।


अन्य पोस्ट