रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 25 नवंबर। टिकरापारा इलाके में रेप का मामला सामने आया है। आरोपी अभिषेक दुबे ने पड़ोस में रहने वाली युवती को घर में अकेला देख उसके ही घर के कमरे में रेप किया। युवती ने इसकी रिपोर्ट थाना में दर्ज कराई है।
पुलिस के मुताबिक युवती ने कल शाम रिपोर्ट दर्ज कराई कि देवपुरी निवासी अभिषेक दुबे ने रविवार दोपहर युवती के घर घुस गया और अकेला देख उसे कमरे में ले जाकर जबरन उसके साथ रेप किया। 26 वर्षी युवती ने शाम 4 बजे टिकरापारा थाना जाकर आरोपी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराई है। पुलिस ने अभिषेक दुबे के खिलाफ बाएनएस की धारा 64, 333 का अपराध दर्ज किया है।
इधर आमानाका और उरला पुलिस ने नाबालिग के अपहरण का मामला दर्ज किया है। टाटीबंध से 13 साल और उरला से 16 साल की लडक़ी घर में बिना बताए कहीं चली गई। शाम तक लडक़ी के घर नहीं आई तो परिजनों ने आसपास पूछताछ शुरू कर दी। पर कोई जानकारी नहीं हुई। उसे कोई अज्ञात व्यक्ति बहलाफुसलाकर अपने साथ ने गया। परिजनों ने थाना जाकर लडक़ी के अपहरण होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ 137-2 का अपराध दर्ज किया है। पूछताछ कर लडक़ी सहित आरोपी की तलाश की जा रही है।