रायपुर

जमीन बंटवारा विवाद में बलवा, डंडे ईंट पत्थर चले
24-Nov-2024 3:46 PM
जमीन बंटवारा विवाद में  बलवा, डंडे ईंट पत्थर चले

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 24 नवंबर।
जमीन बंटवारे ये विवाद में कल रात खरोरा के गांव में बलवा दर्ज किया गया। वहीं इंस्टाग्राम प्रोफाइल फोटो को लेकर दो लडक़ों ने तीसरे की पिटाई कर दी।
खरोरा पुलिस के मुताबिक इलाके के ग्राम कुलीपोटा में रात 8 बजे नारंग और जांगड़े परिवार के सदस्य आपस में भिड़ गए। इनके बीच भूखंड बंटवारे का विवाद चल रहा था। परसुदास नौरंगे,साधराम और तुलेश जांगड़े के साथ 3 अन्य संतोष नारंग के साथ बंटवारे पर गाली गलौज करने लगे। विवाद इतना बढ़ा कि संतोष के साथ जजनाथ विनय दो अन्य भी जुट इनके बीच हाथ मुक्के डंडे और ईंट का इस्तेमाल हुआ। यह बलवा करीब दो घंटे से अधिक चला। और फिर दोनो गुटों ने थाने पहुंच रिपोर्ट दर्ज कराया। पुलिस ने धारा 296,115-2351-2,191-2 का अपराध दर्ज किया ।

इधर राजेंद्र नगर में दो-तीन  अग्यात लडक़ों ने शुक्रवार को दोपहर घनश्याम कश्यप (44) को जान से मारने की धमकी दी । तीनों लडक़े घनश्याम से यह शिकायत करने आए थे कि उसका लडक़ा संदीप अपने इंस्टाग्राम एकाउंट में किसी लडक़ी का प्रोफाइल बनाए हुए हैं और उसमें अपना नाम संदीप लिखा हुआ है ।लडक़े उसे डिलिट करवाने न करने पर जान से मारने की धमकी दी । घनश्याम की रिपोर्ट पर सिविल लाइंस ने तीनों के खिलाफ धारा 296,351-2,3-5 का अपराध दर्ज कर लिया है।


अन्य पोस्ट