रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 23 नवम्बर। रिंग रोड 1 स्थित किराने की दुकान में चोरी हो गई। अज्ञात चोर दुकान का ताला तोडक़र वहां रखा गुटखा, सिगरेट कोल्ड्रींक्स और गल्ले में रखे नगदी 5 हजार रूपए को चोरी कर ले गया। चोर ने पकड़े जाने के डर से वहां लगे सीसीटीव्ही कैमरा डीवीआर को भी ले गया।
संदीप कुमार चिचड़ ने डीडीनगर थाना में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वह पीएस सीटी में रहता है। उसका रिंगरोड 1 अशोका मार्ट के पास उसका किराने की दुकान है। जहां 20 की रात में चोरी हो गई। अज्ञात चोर दुकान का ताला तोडक़र सिगरेट, गुटखा, नगदी 5 हजार को चोरी कर ले गया। जानकारी होने पर संदीप ने दुकान में जाकर देखा तो दुकान का ताला टूटा हुआ था। वहां रखा सामान और नगदी नहीं दुकान में लगा सीसीटीव्ही कैमरा और डीवीआर मशीन नहीं था। आसपास पूछताछ करने पर भी इस बारे में कोई जानकारी नहीं हुई। अज्ञात चोर रात दुकान से कुल 40 हजार का सामान नगदी चोरी कर ले गया। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ 303-2 का अपराध दर्ज किया है। आसपास के लोगों से पूछताछ कर आरोपी की पतासाजी की जा रही है।
तेलीबांधा इलाके में शादी रिसेप्शन के दौरान महिला के बैग से सोन का हार चोरी हो गया। पर्स में रखे हार को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया।
पुलिस के मुताबिक प्रदीप नायर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 17 नवम्बर पार्थ प्लाजा सुनीता पार्क में उसके लडक़े का शादी कार्यक्रम चल रहा था। परिवार के सभी सदस्य वहीं थे। शाम रिसेप्शन का कार्यक्रम था। इसके लिए प्रदीप नायर की पत्नी डाक्टर जलजा नायर अपने पर्स में सोने का हार रखी हुई थी।
जिसे रिसेप्शन के दौरान उसने अपना पर्स वहीं सोफे मे रख दिया था। जिसे कोई अज्ञात चोर चुरा ले गया। परिवार सहित आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर कुछ पता नहीं चला। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ 303-2 का अपराध दर्ज किया है।
वहीं पास लगे सीसीटीव्ही कैमरा फुटेज का अवलोकन कर पतासाजी की जा रही है।