रायपुर

डाक से शुरू हुई बढ़त रिकॉर्ड पर थमी
23-Nov-2024 3:59 PM
डाक से शुरू हुई बढ़त रिकॉर्ड पर थमी

कांग्रेस का बीएम फार्मूला फेल, ढेबर-दुबे के वार्डों में भी सोनी आगे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 23 नवम्बर।
दोपहर 2 बजे तक रायपुर दक्षिण उप चुनाव के सभी 19  राउंड की नतीजे घोषित कर दिए गए। इसमें भाजपा के सुनील सोनी डाक मतों से लेकर हर राउंड में आसान बढ़त बनाकर जीत की और बढ़े। 264 डाक मत पत्रों में सुनील सोनी को 161 और आकाश शर्मा को 76 मत मिले । पहले राउंड में  कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा, सोनी से785 वोटो से पीछे चल रहे हैं।  इसके साथ ही भाजपा और कांग्रेस समर्थकों में हार जीत के कारणों पर चर्चाएं छिड़ गई। सोनी पहले राउंड में ही 1425 मतों की लीड ले चुके थे। जो 19 राउंड तक आते  46  हजार को पार कर गई थी। 

सोनी, मेेयर एजाज ढेबर और सभापति प्रमोद दुबे समेत सभी मुस्लिम बहुल वार्डों में आगे रहे। यह भी कहा गया कि पहले 10 राउंड में भाजपा की जितनी लीड है,कांग्रेस को  उससे थोड़ा ज़्यादा वोट ही मिल पाये। कांग्रेस के  कांग्रेस ने पिछले आठ चुनावों की तरह ब्राह्मण मुस्लिम (बीएम) फार्मूले का फायदा उठाने आकाश शर्मा के रूप में नए चेहरा उतारा था। लेकिन उसके सोशल इंजीनियरिंग फेल रही। आकाश,वोटरों के बीच अनजान ही बने रहे। दक्षिण के तीसरे बड़ा वोट बैंक सिंधी समाज भाजपा के साथ ही बना रहा। 50त्न मतदान को कांग्रेस अपने पक्ष में मानकर चल रही थी।लेकिन ईवीएम से नतीजे भाजपा के पक्ष में निकलते चले। 19 राउंड तक की मतगणना के नतीजे यहां देखे—-

डाक मत से कुल 264 
सुनील सोनी  161 मत
आकाश शर्मा 76 मत 

पहले राउंड 
भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी 1425 मतों से आगे
भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी को मिले 4871 वोट 
कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा को मिले 3446 वोट

दूसरे राउंड 
बीजेपी प्रत्याशी  सुनील सोनी को 7651 मत किए प्राप्त
कांग्रेस प्रत्याशी  आकाश शर्मा ने 4245 मत प्राप्त किए

तृतीय राउंड  
बीजेपी-11240
कांग्रेस-5909
कुल बढ़त-5331(बीजेपी)

चतुर्थ राउंड 
बीजेपी- 14374
कांग्रेस--8738
कुल बढ़त--5636 (बीजेपी)

पांच राउंड 
बीजेपी- 18578
कांग्रेस: 10213
कुल बढ़त: 8365 (बीजेपी)

छठवां राउंड 
बीजेपी-23107
कांग्रेस- 11821
कुल बढ़त-11286 (बीजेपी)

सातवां राउंड 
बीजेपी-27911
कांग्रेस- 14083
कुल बढ़त-13828 (बीजेपी)

आठवां राउंड
बीजेपी-31619
कांग्रेस-17243
कुल बढ़त-14376 (बीजेपी)
सुनील सोनी 3708  मत 
 आकाश शर्मा 3160 मत 

नवा राउंड
बीजेपी 37419
कांग्रेस 19585
कुल बढ़त 17834 (बीजेपी)

दसवां राउंड 
बीजेपी-42667
कांग्रेस-22038
कुल बढ़त 20629 (बीजेपी)

ग्यारहवाँ राउंड 
सुनील सोनी 5375 मत
आकाश शर्मा  2605 मत 
कुल मत
बीजेपी 48042
कांग्रेस  24643
कुल बढ़त 23399 (बीजेपी)

बारहवां  राउंड 
सुनील सोनी 5340 मत
आकाश शर्मा 2209 मत 
कुल मत
बीजेपी 53382
कांग्रेस  26852
कुल बढ़त 26530 (बीजेपी)

तेरहवा राउंड
सुनील सोनी 4435मत 
आकाश शर्मा 2745 मत
कुल मत
बीजेपी 57817
कांग्रेस  29597
कुल बढ़त 28220 (बीजेपी

14 वां राउंड 
सुनील सोनी 5434 मत
आकाश शर्मा  2323 मत
कुल मत
बीजेपी 63251
कांग्रेस  31920
कुल बढ़त 31331 (बीजेपी)

पंद्रहवां राउंड
सुनील सोनी  5860 मत
आकाश शर्मा  2143 मत 
कुल मत
बीजेपी 69111
कांग्रेस  34063
कुल बढ़त 35048 (बीजेपी)

सोलहवां राउंड 
सुनील सोनी 5671 मत
आकाश शर्मा  1942 मत*
 कुल मत
बीजेपी 74782
कांग्रेस  36005
कुल बढ़त 38777 (बीजेपी)

सत्रहवां राउंड
 सुनील सोनी  5050 मत*
आकाश शर्मा  2487 मत*
 कुल मत
बीजेपी 79832
कांग्रेस 38492
कुल बढ़त 41340 (बीजेपी)

अठारहवां  चरण 
बीजेपी- 84371
कांग्रेस- 40433
कुल बढ़त 43938 

उन्नीसवां राउंड
बीजेपी-89059
कांग्रेस- 42977
कुल बढ़त-46082 (बीजेपी)

पोस्टल मतदान
बीजेपी- 161
कांग्रेस:-76

अंतिम परिणाम
बीजेपी- 89059,
 कॉंग्रे-: 42977
सुनील सोनी (बीजेपी) 46082मतों से विजयी


अन्य पोस्ट