रायपुर

उधारी वापस मांगने पर महिला को धमकाया, मारपीट भी
22-Nov-2024 6:53 PM
उधारी वापस मांगने पर महिला को धमकाया, मारपीट भी

माना में मायके में रह रही विवाहिता के साथ मारपीट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 22 नवंबर। उधार पैसा लेनदेन की बात को लेकर महिला के साथ झगड़ा हो गया। महिला के ही परिचित गगनदीप ने पैसा वापस ना करने की धमकी देकर विवाद किया।

शीला अग्रवाल ने बताया कि वह रहेजा ग्रींस कालोनी पिरदा में रहती है। गगनदीप उसका परिचित है। गगन ने शीला अग्रवाल से कुछ दिन पहले किश्तों में 807500 रूपए उधार लिया था। जिसे वापस मांगने शीला अग्रवाल कल उसके घर गई थी। जहां उधार के पैसा वापस मांगने पर गगनदीप ने शीला अग्रवाल के साथ गाली गलौज कर धमकी देकर पैसा वापस करने से इंनकार कर दिया। इसकी रिपोर्ट शीला ने विधानसभा थाना में दर्ज कराई है। पुलिस ने गगनदीप के खिलाफ 308-3 का अपराध दर्ज कर किवेचना में लिया है।

काशीराम नगर निवासी अनुराधा पोटटा ने तेलीबांधा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि परसो रात में उसका लडक़ा शुभम पोटटा एक्टीवा से कादर खान के घर जा रहा था। इसी दौरान उघोग भवन के पास साहिल खान ने रात शुभम पोटटा का रास्ता रोककर एक्टीवा की चाबी मांगले लगा। जिसे शुभम के मना करने पर  शाहिल ने गाली गलौज कर पास पड़ पत्थर से शुभम के सिर पर मारकर चोट पहुंचाया। घर आकर  मां के पूछने पर बताया कि वह घर से एक्टिवा से निकल कर उद्योग भवन काशीराम नगर के पास खडा था। तभी रात 8 बजे साहिल खान वहां आकर कही जाने के लिये एक्टिवा की चाबी मांगा रहा था। जिसे मना करने पर गाली गलौज कर पत्थर हमला कर दिया। इसकी रिपोट अनुराधा पोटटा ने थाना में दर्ज कराई। पुलिस ने साहिल खान के खिलाफ 296,115-2, 351-2 का अपराध दर्ज कर कार्रवाई की।

मायके में जाकर रहने की बात को लेकर कल रात महिला का ससुराल वालों के साथ झगड़ा हो गया। मौसी, देवर और उसके भाई ने गाली गलौज कर हाथ मुक्के से मारपीट की।

सम्पा मण्डल ने इसकी रिपोर्ट माना थाना में दर्ज कराई कि वह माना कैम्प में रहती है। मोहल्ले में ही उसका ससुराल है। कुछ दिनों से सम्पा अपने मायके में रहरही थी। इसे देख पड़ोस में रहने वाली उसकी मौसी उसे ताना देती रहती थी। और घर जाकर धमकाती थी। इस बात को लेकर सम्पा कल रात अपने मौसी के घर गई थी। वहां से वापस आते समय उसकी मौसी सास एवं लडक़े शिशिर और बोकुल तीनों गाली गलौच करने लगे। झगड़ा होता देख सम्पा के भाईयों ने बीच बचाव किया। पुलिस ने शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ 296,115-2, 351-2, 3-5 का अपराध दर्ज किया है।


अन्य पोस्ट