रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 22 नवंबर। जोन 8 नगर निवेश विभाग की टीम ने वीर सावरकर नगर वार्ड 1 के जरवाय क्षेत्र में बिल्डर द्वारा लगभग 50 एकड़ निजी भूमि पर पर की जा रही प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया। यहां निगम से नक्शा, ले आउट पास कराये बिना किये जा रहे कार्य एवं अवैध प्लाटिंग हो रही थी। सम्बंधित बिल्डर द्वारा बिना अनुमति बनाई गयी अवैध पक्की सीसी रोड को थ्री डी एवं पोकलेन मशीन की सहायता से काटा। बिना अनुमति किये जा रहे निर्माण कार्य को स्थल पर तत्काल बन्द करवाया । तहसीलदार रायपुर को पत्र लिखकर शीघ्र वास्तविक भूमिस्वामी की जानकारी मांगी है। ताकि अवैध प्लाटिंगकर्ता के विरुद्ध में एफआईआर दर्ज करवाई जा सके।
निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने शुक्रवार को जोन 10 में पार्षदों के साथ चर्चा की। इस दौरान उन्होने अप्रारंभ प्रगतिरत विकास कार्यो की जानकारी ली?।मिश्रा ने वार्डों में रिक्त शासकीय भूमियों को सुरक्षित कर उनमें योजना प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए ।
वहीं अधिकारियों से राजस्व वसूली अभियान प्रतिदिन व चलाकर शत प्रतिशत टैक्स वसूली करने के निर्देश दिये हैँ । आयुक्त ने जोन के वार्डो में राजीनामा प्रकरणों को तैयार करने, आयुक्त ने जोन के वार्डो में सफाई, पेयजल स्ट्रीट लाईट प्रबंधन की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिए।