रायपुर
छग संयुक्त शिक्षक संघ की कार्यकारिणी का विस्तार
22-Nov-2024 6:50 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 22 नवंबर। छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। प्रांताध्यक्ष केदार जैन ने बसंत जायसवाल को प्रदेश संगठन मंत्री,पवन सिंह को प्रदेश प्रवक्ता, हरीश सिन्हा को प्रदेश सहसचिव एवं प्रदीप साहू को रायपुर जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसी तरह से महिला प्रकोष्ठ की प्रांत अध्यक्ष श्रीमती ममता खालसा, कार्यकारी प्रांताध्यक्ष ओमप्रकाश बघेल, उप प्रांताध्यक्ष अर्जुन रत्नाकर, गिरजा शंकर शुक्ला, सोहन यादव, माया सिंह, नरोत्तम चौधरी, प्रांतीय सचिव रूपानंद पटेल, प्रांतीय कोषाध्यक्ष ताराचंद जायसवाल, प्रांतीय प्रवक्ता विजय राव, सुभाष शर्मा एवं सभी जिला एवं ब्लॉक अध्यक्षो की भी नियुक्ति की गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे