रायपुर
कल एनसीसी डे परेड, सीएम लेंगे सलामी
22-Nov-2024 6:49 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 22 नवंबर। सीएम विष्णु देव साय कल शनिवार को पुलिस परेड मैदान में एनसीसी डे परेड की सलामी लेंगे। 76वें स्थापना दिवस पर एमपी सीजी निदेशालय द्वारा यह परेड सुबह 9.30 बजे से आयोजित है। इस मौके पर डिप्टी सीएम गृह विजय शर्मा और एनसीसी एडीजी (एमजे)वीएम धुमाने विशेष अतिथि होंगे । कैडेट परेड के बाद एयरो मॉडलिंग, छद्म युध्द प्रदर्शन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश करेंगे। इस मौके पर एनसीसी पत्रिका का भी विमोचन करेंगे। यह हर वर्ष नवंबर के अंतिम सप्ताह में मनाया जाता है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे