रायपुर
अफसरों के वेतन वृद्धि की वकालत पर चौधरी को घेरा डहरिया-वर्मा ने
22-Nov-2024 6:48 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 22 नवंबर। नवा रायपुर में चल रहे गुड गवर्नेंस सम्मेलन के पहले दिन के मुख्य अतिथि वित्त मंत्री ओपी चौधरी के एक बयान से राजनीति सरगर्म हो गई है। श्री चौधरी ने सीनियर आईएएस अफसरों की वेतन वृद्धि की वकालत करते हुए कहा कि नीड बेस्ड करप्शन रोकने के लिए यह आवश्यक है। देश में आईएएस के पास कई अधिकार होते हैं। ऐसे में दुरूपयोग भी होता है। इस पर पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने कहा कि राज्य में कर्मचारियों के वेतन बढ़ाने की जरूरत है। पहले सरकार वेतन विसंगति दूर करे। लगता है चौधरी स्वीकार कर रहे हैं कि आईएएस रहते वे करप्शन करते थे। वेतन वृद्धि का काम उनके हाथ में नहीं है। अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा ने कहा कि आईएएस का वेतन बढऩा केन्द्र का काम है। श्री चौधरी से अपील है कि वे राज्य के कर्मियों पर ध्यान देंवे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे