रायपुर
रायपुर, 22 नवंबर। नई दिल्ली के जंतर मंतर में देशभर से आए हुए मेडिकल और सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्ज़ ने अपनी 5 माँगो को लेकर धरना दिया। इनमें 10 अगस्त 2017 की अनुशंसा के अनुसार मेडिकल व सेल्स रिप्रेजेंटेटिव के लिए वैधानिक कार्य नियमवली बनाकर, नोटिफिकेशन करने की मांग प्रमुख है।? श्रमिक विरोधी 4 लेबर कोड को तत्काल रद्द कर एस. पी. ई. एक्ट 1976 की बहाली सभी राज्य सरकारों को इनके पालन को सुनिश्चित करने और दोषी नियोक्ताओं पर कानूनी कार्यवाही करने को निर्देशित करें।
न्यूनतम वेतन अधिनियम के तहत, छत्तीसगढ़ सहित 16 राज्य सरकारों ने मेडिकल और सेल्स रिप्रेजेन्टेटिव के लिए 8 घण्टे काम का नोटिफिकेशन करके लागू किया है। इसका उल्लंघन करने वाले नियोक्ताओं पर कानूनी कार्यवाही कर, मेडिकल व सेल्स रिप्रेजेन्टेटिव को ओवरटाइम का भुगतान सुनिश्चित करे। धरना को सीटू के महासचिव तपन सेन, सीटू के राष्ट्रीय सचिव जे एस मजूमदार, एफ एम आर ए आई के अध्यक्ष रमेश सुंदर, महासचिव शांतनु चट्टोपाध्यायछत्तीसगढ़ यूनियन के सहमहासचिव प्रकाश नारायण सिंह ने भी सम्बोधित किया।