रायपुर

पेंशनर्स 30 के पूर्व जीवित प्रमाण पत्र जमा करें
22-Nov-2024 6:46 PM
पेंशनर्स 30 के पूर्व जीवित प्रमाण पत्र जमा करें

रायपुर, 22 नवंबर। छत्तीसगढ़ राज्य के सेवानिवृत शासकीय कर्मचारी जो वर्तमान में पेंशनर हैं, प्रतिवर्ष उन्हें नवंबर माह में जीवित प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होता है। उसके अभाव में पेंशन भुगतान बाधित हो जाता है। कर्मचारी नेता विजय कुमार झा ने प्रदेश में निवासरत सीनियर सिटीजन पेंशनरों से अपील की है कि चाहे स्वयं बैंक जाकर या ऑनलाइन जो भी सुविधा हो उसके अनुसार अपना जीवित प्रमाण पत्र 30 नवंबर के पूर्व जमा करना सुनिश्चित कर ले। कल तृतीय शनिवार है। द्वितीय और चतुर्थ शनिवार को बैंक में अवकाश रहता है। इसलिए कल तृतीय शनिवार को भी जीवित प्रमाण पत्र जमा किया जा सकता है।


अन्य पोस्ट