रायपुर

सीएम साय कल बिलासपुर में 143 करोड़ के कार्यों का करेंगे लोकार्पण
22-Nov-2024 6:45 PM
सीएम साय कल  बिलासपुर में 143 करोड़ के कार्यों का करेंगे लोकार्पण

रायपुर, 22 नवंबर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल 23 नवंबर को बिलासपुर को 143 करोड़ 68 लाख रूपये की लागत के अनेक विकास कार्यों का भूमिपूजन लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री बिलासपुर में सकरी रोड, मिनोचा रोड, स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, मिनी स्टेडियम, सिटी कोतवाली के पास निर्मित मल्टीलेवल पार्किंग और अरपा नदी तट पर निर्मित राम सेतु मार्ग का लोकार्पण करेंगे। श्री साय इस मौके पर लाल बहादुर शास्त्री स्कूल में राउत नाचा महोत्सव में शामिल होंगे।


अन्य पोस्ट