रायपुर

नवा रायपुर में सर्व सुविधायुक्त अस्पताल के लिए कौशिक से मिले पूर्व अधिकारी
22-Nov-2024 4:09 PM
नवा रायपुर में सर्व सुविधायुक्त अस्पताल  के लिए कौशिक से मिले पूर्व अधिकारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 22 नवंबर।  आदर्श जन कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री जैन एवं भगवान सिंह कुशवाहा ने नवा रायपुर में सर्व सुविधायुक्त अस्पताल प्रारंभ करने वरिष्ठ विधायक पूर्व विधान सभा अध्यक्ष धरम लाल कौशिक को ज्ञापन सौंपा। नवा रायपुर में वर्तमान में मंत्रालय, एचओडी में कार्यरत हजार से अधिक अधिकारी कर्मचारी सपरिवार रहे हैं ।  इनके लिए नए शहर में प्रारंभिक इलाज की भी बेहतर व्यवस्था भी नहीं है।

 महानदी भवन का अस्पताल एक फर्स्ट एड सेंटर की तरह है। और यहां के एंबूलेंस में भी आपातकालीन सुविधाएं नहीं है। 2012 में मंत्रालय शिफ्ट होने के बाद से इस अस्पताल की प्रोन्नति को लेकर सरकारे ढिलाई बरते हुए है। इस दौरान अब तक फौरी इलाज के अभाव में मंत्रालय के आधा दर्जन से अधिक कर्मचारी अधिकारियों की हार्ट अटैक से मृत्यु हो चुकी है। कुछ की तो पुराने शहर के अस्पताल लाते समय ही जान चली गई थी।कुछ वर्ष पूर्व  कर्मचारी संघ की मांग पर जबकि 30 बिस्तर का अस्पताल स्वीकृत किया जा चुका है। जो अब तक अस्तित्व में नहीं लाया जा सका है। अब तो नए शहर में मुख्यमंत्री से लेकर चार मंत्री और दर्जन भर से अधिक आईएएस  अफसर भी रहने लगे हैं। जल्द ही राज्यपाल भी शिफ्ट होने जा रहे हैं। ऐसे में किसी भी आपातकालीन स्थित से निपटने के लिए अस्पताल आवश्यक है। आदर्श जन कल्याण समिति ने मंत्रालय संघ के साथियों से भी इस पर कार्रवाई के लिए  सहयोग मांगा है।


अन्य पोस्ट