रायपुर

जिला बदर, रासुका फरारी काट रहे अपराधियों की संपत्ति कुर्की होगी
21-Nov-2024 6:24 PM
जिला बदर, रासुका फरारी काट रहे अपराधियों की संपत्ति कुर्की होगी

एसएसपी सिंह ने कंट्रोल रूम में ली देर रात बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 21 नवंबर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष सिंह ने कंट्रोल रूम में रात क्राइम. मीटिंग ली। जो देर रात्रि तक चलती रही। उन्होने थाना प्रभारी और राजपत्रित अधिकारियों को अचानक बुला अपराधियों पर कठोरतम कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

प्रभारियों को अड्डेबाजों, बदमाशों, लिस्टेड गुंडा और नशे पर जीरो टॉलरेंस पर कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिए। अधिकांश गंभीर अपराधों की जड़ में नशा हैं, इसलिए नशे के विरुद्ध कार्यवाही अभियान और तेज करने को कहा। सार्वजनिक जगहों पर नशाखोरी और नशे में गाड़ी चलाने पर सख्त कार्यवाही कर ऐसे लोगों में भय पैदा करें। अपराध घटित होने पर पुलिस का रिएक्शन तेज होना चाहिए ताकि अपराधी पकड़ा जाए और भय बने। आदतन बदमाशों की जमानत निरस्त, एनएसए एक्ट के तहत प्रकरण, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, जिला बदर, फरारी काट रहे अपराधियों  की संपत्ति कुर्की करवाने का निर्देश दिए। गश्त के दौरान चेकिंग बढ़ाने का निर्देश दिया।

15 बदमाश बस में भरकर जेल भेजे गए

आजाद चौक पुलिस ने बुधवार रात आर्म्स, आबकारी एक्ट एवं मारपीट के प्रकरणो मेें फरार 12 वारंटियों अतुल रगड़े भोई पारा, दुर्गेश कहार रामकुंड, गिरीजाशंकर तिवारी रामनगर, इरशाद खान इदगाह भाठा, दीपक निर्मलकर बजरंग नगर, फैज अली खपराभट्टी, राजू लोधी रामकुंड, भरत धीवर आमापारा, मो. अजगर ईदगाहभाठा, अन्नू फुटान आमापारा, शेख सरफोज इस्लाम नगर, रोशन डोंगरे शिवनगर, हीरालाल यादव रामकुंड को गिरफ्तार किया। इन्हें न्यायालय पेश करने पुलिस लाईन से बस मंगानी पड़ी।

33,532 लीटर शराब पर चला बुलडोजर

माना थाना परिसर में आबकारी एक्ट के तहत जप्त किए गए 33,532 लीटर अवैध शराब को बुलडोजर चला कर नष्ट किया गया। एसएसपी रायपुर संतोष सिंह की उपस्थिति में एडीएम देवेंद्र पटेल, एएसपी कीर्तन राठौर सहित ड्रग/आबकारी डिस्पोजल कमेटी के सदस्यों ने यह कार्यवाही की।


अन्य पोस्ट