रायपुर
शहीद सप्रे को निगम में श्रद्धांजलि
21-Nov-2024 6:22 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 21 नवंबर। भारतीय वायुसेना के स्क्वाड्रन लीडर (टेस्टिंग पायलट) रायपुर निवासी शहीद अरुण केशव सप्रे की पुण्यतिथि पर निगम के सामान्य सभा सभागार में उनके तैल चित्र के समक्ष श्रध्दांजलि सभा हुई। महापौर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक, श्रीकुमार मेनन, श्रीमती मीना ताई सप्रे, रूपेष सप्रे, एक्स आर्मी फाउंडेशन के वेलफेयर आर्गनाईजेशन के कैप्टन शैलेष शुक्ला, पूर्व सैनिक सर्वश्री दिनेश मिश्रा, संदीप पुरानकर, गौरव पवार, गंगा प्रसाद शर्मा, भरत शर्मा, आर.के. श्रीवास्तव, एन.के. वर्मा, हीरामन मिश्रा, राकेश प्रताप सिंह, आर.के. सोनी, उचित शर्मा सहित गणमान्यजनों ने श्रद्धांजलि अर्पित की ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे