रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 21 नवंबर। कोर्ट में गवाही देना एक महिला को मंहगा पड़ गया। गवाही से नाराज युवक ने न्यायालय परिसर में महिला के साथ गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दे दी।
घटना कल शाम की है। जहां गरियाबंध जिले के ग्राम बकली में कुछ दिन पहले तुला राम भटट का विवाद हुआ था। इसकी गवाही के लिए प्रतिभा कुर्रे बुधवार को पेशी होने पर गवाही देने आई थी। जहां पर उसने कोर्ट में तुला भटट के खिलाफ गवाही दी। इस बात से नाराज तुला भटट ने रायपुर कोर्ट के प्रतिभा कुर्रे के निकलने पर प्रतिभा कुर्रे को बहुत गवाही दे रही हो तुम्हे और तुम्हारे पति को जान से मार दूंगा कहकर धमकी देकर गाली गलौज की। महिला ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाना में दर्ज कराई।
खरोरा इलाके में पैसा बटवारे को लेकर पिता ने अपने ही ने बेटे पर राड से हमला कर दिया। रवि कमल ने इसकी रिपोर्ट थाना में दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि रवि कमल अपने भाईयों के साथ ग्राम तुलसी में रहता है। चंद्र सिह उसके पिता हैं और अलग रहता है। पिछले दिनों चंद्र सिह ने अपने गांव की 20 डिसमील जमीन को 5 लाख मे बेचा दिया। रवि और उसके भाईयों को उसमें से कोई हिस्सा नहीं दिया। इस बात को लेकर बाप-बेटे के बीच पूर्व में झगड़ा हुआ था। चंद्र सिह शराब और गांजा का आदी है। और आए दिन नशे की हालत में घर आकर गाली गलौज करता था। बुधवार को भी वह घर आया और पूर्व में हुए विवाद को लेकर गाली गलौज करने लगा। जिसे मना करने पर वह जान से मारने की धमकी देकर राड से हमला कर दिया।
देवपुरी में पुराने बात को लेकर महिला पर डण्डे से हमला हो गया । लखन बघेल ने भाठापारा देवपुरी निवासी ममता मण्डल और उसके बेटे के साथ गाली गलौज कर डण्डे से हमला कर दिया। पुलिस ने ममता मण्डल की शिकायत पर लखन बघेल के खिलाफ 296, 115-2, 351-2 का अपराध दर्ज किया है।