रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 21 नवंबर। निगम आयुक् अबिनाष मिश्रा ने गुरुवार को जोन 9 कार्यालय पहुंचकर क्षेत्र के वार्डों में चल रहे विकास निर्माण कार्यों की समीक्षा की।
जोन अध्यक्ष प्रमोद साहू, समेत सभी पार्षद अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय, मुख्य अभियंता यू.के. धलेन्द्र सहित जोन अधिकारी शामिल हुए। आयुक्त श्री मिश्रा ने जोन अधिकारियों को सभी विकास कार्यो को तय समय सीमा में पूरा करवाने कहा।
आयुक्त ने जोन अधिकारियों को राजस्व वसूली अभियान प्रतिदिन चलाकर शत प्रतिशत राजस्व वसूली के निर्देष दिये। आयुक्त ने वार्डो में राजीनामा प्रकरणों पर कार्यवाही, सफाई, पेयजल स्ट्रीट लाईट और अन्य जनसमस्याओं एवं शिकायतों का जोन स्तर पर निराकरण के निर्देश दिये।
इससे पहले नगर निगम जोन 10 की टीम ने टैगोर नगर क्षेत्र में गोविंद एल्युमिनियम के प्रोपराईटर महेश नारवानी के व्यवसायिक काम्पलेक्स को सील किया। दोनों परिसरों पर 10 ,47 196 रू. बकाया टैक्स अदा नही कर रहे थे।
इसी प्रकार वार्ड 50 के महावीर नगर पुरैना क्षेत्र में प्रोपराईटर अजय क्षत्रे भी व्यवसायिक प्रतिष्ठान पर 6 लाख 17 हजार 254 रू. का बकाया टैक्स जमा नहीं करने पर सील किया । वार्ड 56 के श्यामनगर क्षेत्र में प्रोपराईटर अनिल बजाज के व्यवसायिक परिसर पर 6 लाख 93 हजार 132 रू. का बकाया होने एवं बकाया अदा न करने पर सीलबंद किया गया। इस दौरान भवन स्वामी ने नगर निगम जोन 10 राजस्व विभाग से बकाया राजस्व की अदायगी करने 3 दिन का समय मांगा गया।