रायपुर

दिल्ली से लौटे सीएम ने बताया-अमित शाह दिसंबर में आ रहे
21-Nov-2024 4:01 PM
दिल्ली से लौटे सीएम ने बताया-अमित शाह दिसंबर में आ रहे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 21 नवंबर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दो दिन के दिल्ली प्रवास के बाद गुरुवार दोपहर रायपुर लौट आए, एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा करते हुए साय ने कहा उन्होंने कल केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें बस्तर में चल रहे नक्सल ऑपरेशन की जानकारी दी। साय ने बताया कि श्री शाह ने 10 दिसंबर को होने वाले बस्तर ओलंपिक के समापन समारोह में शामिल होने छत्तीसगढ़ आने का न्यौता स्वीकार लिया है। उसी दौरान छत्तीसगढ़ पुलिस को मिले राष्ट्रपति पुलिस कलर अवार्ड समारोह में भी वे शामिल होंगे। सीएम ने क्रिप्टो करेंसी घोटाले की जांच पर कहा कि जांच में पता चलेगा। किसके तार कहां तक जुड़े हैं। कल से मस्जिदों में तकरीर की वक्फ बोर्ड से अनुमति की प्रक्रिया को लेकर उन्होंने बोर्ड के इस निर्यण का स्वागत किया, और कहा कि धर्म के स्थान पर राजनीतिक बातें नहीं होनी चाहिए। सीएम ने बताया कि दिल्ली में नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू से मुलाकात में प्रदेश में हवाई सेवाओं पर चर्चा हुई। और उनसे मंजूरी भी मिली।


अन्य पोस्ट