रायपुर

निर्वाचन ड्यूटी से मुक्त रखने आयुक्त से मांग
21-Nov-2024 4:00 PM
निर्वाचन ड्यूटी से मुक्त रखने आयुक्त से मांग

रायपुर, 21 नवंबर।  वन कर्मचारी संघ के  प्रदेश अध्यक्ष  अजित दुबे के नेतृत्व में  कर्मियों ने राज्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात की । इस दौरान  निकाय और पंचायत  चुनाव में विभाग के कार्यपालिक कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी से मुक्त रखे जाने का ज्ञापन सौपा ।  आयुक्त अजय सिंह ने  मांगों  पर सहमत होते हुए जल्द निर्देश जारी करने का आश्वासन दिया। इस चर्चा में संतोष सामंतराय,पवन पिल्लै,विनोद मिश्रा, मनीष कुशवहा, मोहन बारले,प्रेमन चंद्राकर भी शामिल रहे।

देवेंद्र की जमानत पर सुनवाई अब 25 को

रायपुर, 21 नवंबर। बलौदा बाजार हिंसा आगजनी मामले में केंद्रीय जेल रायपुर में बंद कांग्रेस  विधायक देवेंद्र यादव की हाईकोर्ट बिलासपुर में  जमानत याचिका पर सुनवाई आगे बढ़ गई है। अब सोमवार 25 नवंबर को विधायक देवेंद्र यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई होगी।


अन्य पोस्ट