रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 20 नवंबर। खरोरा इलाके में एक शख्स से लाखों रूपए की ठगी हो गई। अज्ञात फोन धारक ने इंस्टाग्राम पर लिंक भेज शेयर में मुनाफा कमाने का झांसा देकर 9 लाख 20 हजार रूपए को धोखे से अपने खाते में ड़लवाकर ठगी की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 420,34 का अपराध दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक ग्राम सिर्री निवासी कमलेश वर्मा ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 6 माह पूर्व उसके मोबाइल नम्बर पर किसी अज्ञात नम्बर 7479512409 के धारक ने उसे फोन कर इंस्टाग्राम से शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर डबल मुनाफा कमाने मिलने की बात कही। जिस पर कमलेश वर्मा उसके झांसे में आ गया। और इंस्टाग्राम में दिए लिंक पर मांगी गई जानकारी दे दी। जिसके बाद आरोपी ने अन्य नम्बर से फोन कर खुद को शेयर मार्केट एजेंट बताकर पैसा इनवेस्ट करने के की बात कर लिंक भेज बताए गए खाता में पैसा ट्रांसफर करवाया। इसके बाद उसने एक लिंक के माध्यम से शेयर मार्केट में इनवेस्ट करने वाले वॉटसअप ग्रुप में जोड़ा। और मार्केट में ग्रोथ होने की बात कर ज्यादा पैसा लगाने पर और मुनाफा होने का झांसा देकर अलग-अलग किस्तों में कमलेश वर्मा ने उसके खाते में पैसा जमा कर दिए। कुद दिनों बाद कमलेश वर्मा को पुन: कॉल कर पैसों की मांग की। और पैसा जमा ना करने पर शेयर होल्ड होना बताया। जिस पर ठगी होने के शक में कमलेश वर्मा ने खरोरा थाना जाकर इस बात की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात मोबाइल धारक के खिलाफ 420, 34 का अपराध दर्ज किया है। बताए गए मोबाइल नम्बर, बैंक और इंस्टाग्राम लिंक से आरोपी की पतासाजी की जा रही है।