रायपुर

मसीही समाज का संडे स्कूल, कई आयोजन
20-Nov-2024 7:07 PM
मसीही समाज का संडे स्कूल, कई आयोजन

रायपुर, 20 नवंबर। राजधानी के सेंट पॉल्स कैथेड्रल के संडे स्कूल के बच्चों ने बिलासपुर में आयोजित रैली में कई पुरस्कार जीते। डिसाइपल्स चर्च आफ क्राइस्ट ने रैली का आयोजन किया था।  बाइबल क्वीज में ऑरोन सालोमन विजेता रगे। बाइबल खोलो प्रतियोगिता में आस्टिन जूलियस ने पहला स्थान पाया। इसी तरह ड्राइंग स्पर्धा में ए. हंसी को तीसरा पुरस्कार मिला। बैनर स्पर्धा में रायपुर को तीसरा इनाम मिला। डांस कंपीटिशन में सेकेंड प्राइज जीतने वाली टीम में सृष्टि प्रकाश, महिमा प्रकाश, एंजल मसीह, एंजलीना मसीह, एस्तर रानी सालोमन, ए. हंसी, संजना मसीह और सोनम मसीह शामिल थे। इन बच्चों को शिक्षिका नमिता रंजन चौबे, सैजल मोसेस, जयकिरण प्रकाश, अनीता पॉल और लैरिसा हनुक ने मार्गदर्शन व अध्ययन कराया।


अन्य पोस्ट