रायपुर

पांच भैंसों को ले जा रहे दो तस्कर गिरफ्तार
20-Nov-2024 7:03 PM
पांच भैंसों को ले जा रहे दो तस्कर गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 20 नवंबर। पिकअप में  मवेशी भरकर ले जा रहे दो  तस्करों को मंदिर हसौद पुलिस ने छतौना के पास गिरफ्तार किया। इनमें एक ओडीसा और दूसरा  उ.प्र. निवासी है । वे  मवेशियों को बिना चारा पानी दिये क्रुरता पूर्वक ले जा रहे थे। इनसे 05  मवेशी भैंस पिकअप वाहन क्रमांक ओडी/26/ई/8591 जब्त  किया गया है ।इनकी कुल कीमत 15 लाख रूपए बताया है।  इनके विरूद्ध थाना मंदिर हसौद  धारा छ.ग. कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 6, 10 का अपराध दर्ज किया गया है । मंगलवार को ग्राम छतौना चौक स्थित एन.एच. - 53 में नाकेबंदी पाईंट लगाकर पकड़ा था । पिकअप में ढके  तिरपाल को खोलकर देखा तो  5 भैंस भरे हुए थे ।उनके पास मवेशी परिवहन  के कोई दस्तावेज नहीं थे । नकुल हंस पिता रामकृष्ण हंस 38  निवासी दलदली  लखना जिला नुवापाडा । शाहरूख कुरैशी पिता इदरीश कुरैशी 25  निवासी दडी असनपुर  चुसाना  श्यामली उ.प्र.।


अन्य पोस्ट