रायपुर
मेन्स कांग्रेस, यूनियन के नेताओं पर लगाए कई आरोप
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 20 नवंबर। रेलवे बोर्ड, जोन और मंडल से कर्मचारी संगठनों की मान्यता के लिए होने वाले चुनाव की सरगर्मी बढ़ गई है ।दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मजदूर संघ के महामंत्री संतोष कुमार पटेल ने आज पत्रकार वार्ता की। संघ समर्थित इस संगठन ने पूर्व में मान्यता प्राप्त संगठनों एआईआरएफ,एनएफआईआर की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया है। पटेल ने कहा कि रेल्वे में 10-10 वर्षों से काबिज यूनियन और कांग्रेस ने एन पी एस लागु हुआ तब दोनों यूनियन के नेता कहां और क्या कहे थे? लाल सलाम कहने वालों के अनुसांगिक संगठन 2009 तक केंद्र सरकार में रहे तब एनपीएस का विरोध क्यों नहीं किया? पटेल ने कहा कि मेंस कांग्रेस से सम्बधित जी संजीव रेड्डी 6 साल राज्य सभा के सदस्य रहें तब एनआईपीएस पर सवाल क्यों नहीं किया? यही नहीं 19 सितम्बर 13 को पीएफआरडीए बिल संसद में पास हुआ तब एमपीएस का दोनों यूनियन ने विरोध क्यों नहीं किया? उन्होंने कहा कि कर्मचारी भाइयों के अलाउंस के साथ खिलवाड हुआ ? दोनों संगठनों नेता क्या कर रहे थे।कर्मचारियों की सीएल 15 से घटा कर 10 कर दी गयी तब दोनों यूनियन के नेता कहाँ थे। रेल कर्मचारी की संख्या 24 लाख से 11 लाख हो गयी और काम का बोझ दुगना हो गया, आपके नेता तय क्या कर रहे हैं?
पटेल ने कहा कि हर रेलकर्मचारी मूलभूत सुविधा से वंचित हैं पर आपके पदाधिकारियों को सभी सुविधा उपलब्ध हैं। इन्हीं नेताओं के कारण प्रत्येक रेलकर्मचारी का 18 महीने का एचआरए का नुक्सान हो रहा है । पार्सल अफिस, टिकट विक्रय, बड़े-बड़े बेस किचन ठेके, सफाई कर्मचारी रेल रख रेक अनुरक्षण का कार्य ठेके पर दे दिए गए। क्या कर रहे मेंस यूनियन कांग्रेस के नेता।