रायपुर

सड्डू डबल मर्डर में 8 गिरफ्तार
20-Nov-2024 4:39 PM
सड्डू डबल मर्डर में 8 गिरफ्तार

 ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 20 नवंबर। सड्ढू में गैंगवार के चलते सोमवार रात हुएडबल मर्डर मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में एक मृतक हरीश साहू के हत्यारों को गिरफ्तारी की मांग को लेकर कल शाम साहू समाज और इलाके के लोगों ने आमासिवनी चौक पर चक्का जाम किया ।

पहले हरीश साहू और साथियों ने रोहित सागर की सड्ढू शराब दुकान के सामने  चाकू मारकर हत्या कर दी थी। उसके बाद रोहित के साथियों ने हरीश को एक मकान में बंद कर बेदम पीटा ।इससे उसकी अस्पताल में मौत हो गई थी। मामले दर्ज कर विधानसभा पुलिस ने हरीश साहू गुट के 4और रोहित के 4 आरोपियों को पकड़ लिया है। दोनों मामलों में  अन्य फरार की तलाश कर रही है।

रोहित सागर हत्या के मामले में  नरेन्द्र साहू उर्फ सोनू पिता परमेश्वर साहू (22) निवासी भाटापारा, संतोषी मंदिर के पास आमासिवनी सड्डू।

,सूरज साहू उर्फ सोनू पिता परमेश्वर साहू (20) निवासी भाटापारा, संतोषी मंदिर के पास आमासिवनी सड्डू ।

 केशव छत्री पिता खेदू राम छत्री (20) निवासी बाजार चौक सकरी, प्रवीण गेंदले पिता नारायण गेंदले (21)  निवासी संतोषी मंदिर के पास आमासिवनी।

हरीश साहू की हत्या के  आरोप में सहदेव सोनी पिता गोकुल सोनी  (30) मकान नं 34/01 खालबाडा बीएसयूपी कालोनी सडडू ।

सोमनाथ सोनी पिता गोकुल सोनी (30) साल  मकान नं 34/01 खालबाडा बीएसयूपी कालोनी सडडू। दीपक सोनी पिता शंकर सोनी  (26) मकान 36/26 खालबाडा बीएसयूपी कालोनी सडडू थाना विधानसभा । रोशन तांडी पिता सुंदर तांडी (24)  बी- 09 खालबाडा बीएसयूपी कालोनी सडडू थाना विधानसभा जिला ।

दोनों पक्षों में शामिल आरोपी / मृतक एवं घायल सभी के विरूद्ध पूर्व से अपराधिक रिकार्ड है।


अन्य पोस्ट