रायपुर

21क्विंटल की खरीदी नहीं हो रही-महंत,गुमराह न करे कांग्रेसी- नेताम
20-Nov-2024 4:34 PM
21क्विंटल की खरीदी नहीं हो रही-महंत,गुमराह न करे कांग्रेसी- नेताम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 20 नवंबर। विधानसभा के शीत सत्र की अधिसूचना जारी होने के साथ ही धान खरीदी को लेकर सियासत शुरू हो गई है। नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत और कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने वार पलटवार किया है। महंत ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों से किए वादे पूरे नहीं कर रही ।कई केंद्रों में 21 क्विंटल धान नहीं खरीदा जा रहा है। और वादे के मुताबिक 3100 रूपए भी नहीं दे रही। केवल एमएसपी ही दी जा रही। इस पर मंत्री नेताम ने कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है तो धान खरीदी पर किसानों को गुमराह कर रही। वह ऐसा न करे। कांग्रेस सरकार में ते 4 किश्तों में पैसा मिलता रहा। हम अभी एमएसपी दे कहे हैं,कृषक उन्नत योजना के तहत अंतर राशि भी जल्द देंगे।


अन्य पोस्ट