रायपुर

अपराधों पर पुलिस की अब नियमित प्रेस ब्रीफिंग
19-Nov-2024 7:08 PM
अपराधों पर पुलिस की अब नियमित प्रेस ब्रीफिंग

रायपुर, 19 नवंबर। वर्षों के लंबे अर्से बाद राजधानी पुलिस ने एक बार फिर नियमित प्रेस ब्रीफिंग की व्यवस्था शुरू कर रही। इस दौरान रोजाना एक राजपत्रित अधिकारी जिले में घटित घटनाओं के संबंध में पत्रकारों को विस्तार से जानकारी देंगे। यह ब्रीफिंग सिविल लाईन परिसर स्थित सी/4 भवन के सभाकक्ष में  शाम 05:00 बजे हुआ करेगी। अब तक पुलिस किसी बड़े अपराध में आरोपियों की गिरफ्तारी पर आमंत्रित कर ब्रीफ करती रही है। लेकिन बीते दशक डेढ़ दशक से यह नियमित ब्रीफिंग की व्यवस्था बंद कर दी गई थी। इसके चलते घटनाओं की वास्तविक जानकारी नहीं मिल पाती थी। मीडिया के प्रतिनिधि थाना स्टाफ या अन्य सूत्रों की जानकारी पर खबरें प्रसारित करते रहे हैं। इससे पुलिस को बगले झांकने जैसी स्थिति का सामना करना पड़ता रहा है।


अन्य पोस्ट