रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 नवंबर। नवा रायपुर में तीन वर्ष पूर्व नाबालिग लडक़ी का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पॉक्सो फास्ट ट्रेक राकेश कुमार सोम के विशेष अदालत ने बीस साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई है।
विशेष लोक अभियोक की ओर से विमला ताण्डी ने बताया कि 31.दिसंबर 2019 को 16 वर्ष से कम आयु की पीडि़ता के साथ आरोपी अर्जून यादव ने युवती का अपहरण कर उसके साथ रेप किया।
पीडि़ता ने इसकी रिपोर्ट राखी थाना में दर्ज कराई थी। 31दिसंम्बर 2019 को रात्रि लगभग 8 बजे उसके गांव का ही रहने वाला आरोपी अर्जुन यादव ने उसे पंचायत भवन में मिलने बुलाया था। जिसे पीडि़ता ने मना कर दिया। जिसके बाद गांव के ही किराने की दुकान चली गई थी। दुकान से वापस आते वक्त आरोपी ने उसका रास्ता रोककर पकड़ कर ले गया, और उसके साथ रेप की। लडक़ी ने घटना की पूरी जानकारी परिजनों को दी। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 भा.दं.स. एवं धारा 4, 6 लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम के तहत पंजीबद्ध किया।
आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां पर पीडि़ता सहित अन्य लोगों से पूछताछ कर गवाहों और साक्ष्य के आधार पर अर्जुन उर्फ गोलू यादव को दोषी पाया गया। जिसे अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश द्वितीस पॉक्सो फास्ट ट्रेक विशेष न्यायालय में आरोपी अर्जुन यादव को बीस वर्ष सश्रम कारावास की सजा दी। साथ ही आरोपी पर 3 हजार रूपए का अर्थदण्ड भी लगाया।
पखवाड़ेभर में आधादर्जन से अधिक नाबालिग लड़कियों का अपहरण
शहर में पखवाड़ेभर में 9 नाबालिग लड़कियों का अपहरण हो गया। अज्ञात व्यक्ति ने नाबालिग लड़कियों को बहलाफुसला और शादी का झांसा देकर अपने साथ भगा ले गया। इनमें 14 से 17साल की नाबालिग है। पुरानी बस्ती इलाके से दो दिन में दो लड़कियों का अपहरण हुआ है। ये लड़कियां घर से बीना बताए कहीं चली गई। परिजनों ने लडक़ी नहीं मिलने पर अपहरण का मामला दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक 6 से 18 नवम्बर तक शहर के पुरानी बस्ती, मुजगहन, खम्हारडीह,खमतराई, सरस्वती नगर, आरंग और नेवरा थाना में नाबालिग लड़कियों का अपहरण हुआ।