रायपुर

जयंती पर याद की गई पहली महिला पीएम इंदिरा
19-Nov-2024 7:07 PM
 जयंती पर याद की गई पहली महिला पीएम इंदिरा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 19 नवंबर। पूर्व प्रधान मंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर विधान सभा के सेन्ट्रल हॉल में  उनके तैल चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।      नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के साथ कांग्रेस के दर्जन भर विधायकों के साथ विधान सभा सचिव  दिनेश शर्मा एवं अधिकारियों ने भी  पुष्पांजलि अर्पित की। इधर कांग्रेस भवन में भी श्रध्दांजलि दी गई ।

वहीं कालीबाड़ी चौक स्थित इंदिरा प्रतिमा स्थल पर कोई बड़ा कार्यक्रम इस बार आयोजित नहीं किया गया । पूर्व में यहां निगम द्वारा पंडाल आदि की व्यवस्था कर महापौर आदि की उपस्थिति में श्रध्दांजलि कार्यक्रम आयोजित होते रहे हैं। हमारे छायाकार ने बताया कि कुछ पुष्प अर्पित किए नजर आए?। वहीं रखरखाव में अनदेखी की वजह से आदमकद प्रतिमा के हाथों में टूट फूट नजर आ रहे हैं।


अन्य पोस्ट