रायपुर

सरगुजा के पांच जिलों में शीत लहर का यलो अलर्ट
19-Nov-2024 3:53 PM
सरगुजा के पांच जिलों में  शीत लहर का यलो अलर्ट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 नवंबर। 
मौसम विभाग ने इस सीजन में पहली शीत लहर की चेतावनी जारी किया है।जारी  यलो अलर्ट के तहत अगले 24 घंटों यानी बुधवार सुबह 8.30 बजे तक उत्तर छत्तीसगढ़ के पांच जिलों में शीतलहर चलेगी। इनमें बलरामपुर, कोरिया, एमसीबी, सूरजपूर और सरगुजा जिले के लिए यलो अलर्ट रहेगा। 

उत्तर से आने वाली ठंडी और शुष्क हवाओं का आगमन लगातार जारी है जिसके कारण न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट बने रहने की संभावना है। प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

इससे पहले मंगलवार रात कोरिया, जीपीएम जिले में सबसे ठंडी रही। यहां 11-12 डिग्री तापमान रहा। वहीं मध्य छत्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग, नांदगांव, बालोद, महासमुंद में तापमान 13 से 16 डिग्री दर्ज किया गया। 
 


अन्य पोस्ट