रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 नवंबर। राज्य प्रशासन को एक और सचिव उपलब्ध हो गए हंै। 2004 बैच के आईएएस अमित कटारिया ने सोमवार को मंत्रालय में अपनी ज्वाइनिंग दे दी है। कटारिया 2017 से केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली गए हुए थे, और सितंबर में रिलीव रायपुर लौटे थे। उसके बाद से कटारिया दो माह के अवकाश पर चले गए। उन्होंने सोमवार को जीएडी में ज्वाइनिंग के बाद मुख्य सचिव से मुलाकात की है। हालांकि उन्हें विभाग का प्रभार नहीं दिया गया है। समझा जा रहा है सीएम विष्णुदेव साय बस्तर प्रवास से आज शाम लौटने के बाद उनकी नियुक्ति की चर्चा करेंगे। इसे देखते हुए इसी सप्ताह एक छोटा सा प्रशासनिक फेरबदल किया जाएगा। बीते 10 महीनों में आधा दर्जन से अधिक आईएएस अधिकारी दिल्ली से वापस लौटे हैं। इनमें से कईयों को केन्द्र सरकार ने ही कैडर में वापस भेजा है। वहीं चुनाव बाद से कोई भी अफसर केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने आवेदन नहीं किया है। अब तक एसीएस रिचा शर्मा, पीएस सोनमणि वोरा, सचिव रितु सेन, रोहित यादव, रजत कुमार लौटे हैं। आने वाले दिनों में सुबोध सिंह की भी वापसी की चर्चा है। इसके साथ ही राज्य मंत्रालय में तीन दर्जन से अधिक सचिव स्तर के अफसर हो गए।