रायपुर

24 वीं राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता 27 से रायपुर में
18-Nov-2024 8:07 PM
24 वीं राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता 27 से रायपुर में

कौशल्या साय ने ली तैयारी बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 18 नवंबर। 24 वें राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता 27 से 31 दिसंबर के बीच रायपुर में आयोजित की जा रही है। इसमें तीरंदाजी एवं फुटबॉल के लगभग 800 प्रतिभागी   भाग लेंगे।

इसकी तैयारी बैठक में  स्वागत समिति का गठन किया गया।

इसके लिए पूरे छत्तीसगढ़ के वनवासी  कल्याण आश्रम के अधिकारी एवं अखिल भारतीय के अधिकारी उपस्थित हुए।   श्रीमती कौशल्या विष्णु देव साय  और शबरी कन्या आश्रम की बहनो की संध्या आरती,  भजन प्रस्तुत किए। अखिल भारतीय संगठन मंत्री  भगवान सहाय ने  कहा कि लगभग दो लाख छात्र-छात्राएं प्रतिवर्ष प्रारंभिक स्तर पर खेलकूद की प्रतियोगिताओं में जनजाति क्षेत्र से भाग लेते हैं। छत्तीसगढ़ के प्रांतीय सचिव अनुराग जैन ने इस कार्यक्रम के बारे में प्रारंभिक जानकारी दी। तत्पश्चात स्वागत समिति का गठन किया गया जिसमें सभी क्षेत्र (चिकित्सा ,शिक्षा,व्यवसाय,समाज)के सेवाभावी ,गणमान्य व्यक्तियों के नाम सामने आए जिनमें से

स्वागत समिति में अजाजजा मंत्री केदार कश्यप अध्यक्ष, राजेश मूणत विधायक रायपुर पश्चिम, पूर्व विधायक  सत्यनारायण शर्मा,एन आई टी रायपुर के संचालक प्रो रमन्ना राव,आई आई टी भिलाई के डायरेक्टर राजीव प्रकाश, रविवि के कुलपति सच्चिदानंद शुक्ल, चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष  अमर परवानी समाजसेवी वसंत अग्रवाल, व्यवसायी  तरल मोदी , राम मंदिर ट्रस्ट के  ब्रज लाल गोयल,पार्षद अमर बंसल सचिव ,डॉ आनंद जोशी प्रमुख हैं।

श्रीमती कौशल्या विष्णुदेव  साय ने अपने उद्बोधन में कहा कि चूकी इस प्रतियोगिता के लिए पूरे भारतवर्ष से जनजाति क्षेत्र के प्रतिभागी भाग लेंगे अत: हम सब का एक कर्तव्य और दायित्व है कि उनके लिए यह प्रतियोगिता यादगार साबित हो, इसका प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन राजीव शर्मा सचिव, वनवासी विकास समिति रायपुर के द्वारा किया गया। प्रांत अध्यक्ष  उमेश कच्छप, छत्तीसगढ़ प्रांत संगठन मंत्री  रामनाथ कश्यप, मध्य क्षेत्र संगठन मंत्री प्रवीण ढोकले, सुभाष बड़ोले, नागेश काले,श्रीमती माधवी जोशी, रवि गोयल, डॉ विजय शांडिल्य, डॉ आशुतोष शांडिल्य, श्रीमती संगीत चौबे, डॉ विजय चौबे, डॉ मीना मुर्मू, तिसेन भगत आदि उपस्थित रहे।

 


अन्य पोस्ट