रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 18 नवंबर। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक की अध्यक्षता में नवनियुक्त सदस्यों के साथ अधिकारी कर्मचारियों की बैठक ली।
इसमें सदस्यों को आयोग के कार्यों के लिए संभाग बांटे गए। बस्तर संभाग का प्रभार सुश्री दीपिका सोरी, श्रीमती ओजस्वी मंडावी, सरगुजा संभाग श्रीमती प्रियंवदा सिंह जुदेव, सरला कोसरिया, बिलासपुर संभाग श्रीमती सरला कोसरिया श्रीमती प्रियंवदा सिंह जुदेव, रायपुर संभाग श्रीमती लक्ष्मी वर्मा एवं दीपिका सोरी व दुर्ग संभाग श्रीमती ओजस्वी मंडावी, श्रीमती लक्ष्मी वर्मा को दिया गया। कल 19, 20 और 21 नवंबर को रायपुर मुख्यालय में महिला उत्पीडन से संबंधित सुनवाई रखी गई है, जिसमें सभी सदस्य उपस्थित रहेंगे। डॉ. किरणमयी नायक ने 21 नवंबर को सुबह 11 बजे बैठक बुलाई है। जिसमें आयोग से संबंधित मुद्दों पर प्रस्ताव पारित कर शासन को पत्र प्रेषित किए जाएंगे।