रायपुर

तीन मूक-बधिर बच्चों को स्काउट्स एंड गाइड्स का गोल्डन एरो अवार्ड
18-Nov-2024 8:03 PM
 तीन मूक-बधिर बच्चों को स्काउट्स एंड गाइड्स का गोल्डन एरो अवार्ड

अर्पण दिव्यांग पब्लिक स्कूल के हैं विद्यार्थी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 18 नवंबर। राजधानी के मूक-बधिर तीन नन्हे विद्यार्थियों को स्काउट एंड गाइड्स के सर्वोच्च राष्ट्रीय गोल्डन एरो अवार्ड से सम्मानित किया है। इनमें टिकेश्वर, आयुष चक्रधारी एवं महेन्द्र साहू बजाज कालोनी, न्यू राजेंद्र नगर स्थित अर्पण दिव्यांग पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी हैं।

तीनों बच्चों ने स्काउटिंग की शुुरुआत कब-(कब-बुलबुल) से की थी।  इनकी टे्रनिंग स्काउट्स एण्ड गाइड्स के राज्य मुख्यालय झांकी में हुई थी। इन्हें गल्र्स साल्क लीडर मोनिका गुप्ता, दीपक व आशीष ने प्रशिक्षण दिया था। इनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए इन्हें गोल्डन एरो अवार्ड से सम्मानित किया है। अवार्ड की घोषणा पलवल के गडपुरी में चीफ कमिश्नर नेे की। स्काउट्स एण्ड गाइड्स में यह सबसे बड़ा अवार्ड होता है। अब इन बच्चों का स्काउटिंग का मुख्य सफर प्रारंभ हो जाएगा। अर्पण कल्याण समिति के संरक्षक प्रमोद दुबे, अध्यक्ष प्रकाश शर्मा, उपाध्यक्ष धनंजय त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष विरेन्द्र शर्मा तथा प्राचार्य कमलेश शुक्ला ने बच्चों को बधाई दी है।

ये बच्चे भले ही मूक बघिर नहीं सकते किन्तु  इनमें सीखने की ललक बहुत है। न केवल पढ़ाई में बल्कि खलेकूद, नृत्य, मूर्तिकला, कम्प्यूटर में भी साधारण बच्चों से ज्यादा तेज हैं। स्कूल प्रबंधन इनकी प्रतिभा को साइन लैंग्वेज के शिक्षकों तथा प्रशिक्षकों के माध्यम से निखार  रहा है।


अन्य पोस्ट