रायपुर

चाकूबाज गिरफ्तार, एक हत्या के मामले में तीनों जेल से निकले थे
18-Nov-2024 4:09 PM
चाकूबाज गिरफ्तार, एक हत्या के मामले में तीनों जेल से निकले थे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 18 नवंबर।
टिकरापारा पुलिस ने इलाके के तीन धारदार चाकूबाजों को गिरफ्तार किया। इनमें से एक दो माह पहले ही हत्या के मामले में जेल से रिहा हुआ था। तीनों ही छत्तीसगढ़ नगर स्थित मैदान के पास सक्रिय थे। इनमें  मिर्जा एजाज, शाहबाज खान उर्फ सबू एवं आरिफ खान उर्फ बिट्टू को धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया। शाहबाज खान उर्फ सबू हत्या के प्रकरण में 2 माह पूर्व ही जेल से रिहा हुआ था। आरिफ खान उर्फ बिट्टू भी मारपीट सहित अन्य मामलों में जेल जा चुका हैं।
गिरफ्तार आरोपी:- मिर्जा एजाज(30)ताज नगर, शाहबाज खान (29)ताज नगर टिकरापारा, आरिफ खान (20)तरूण बाजार पानी टंकी के पास  टिकरापारा।
 


अन्य पोस्ट