रायपुर

विप्र कॉलेज में रंगोली स्पर्धा
17-Nov-2024 6:45 PM
विप्र कॉलेज में रंगोली स्पर्धा

रायपुर, 17 नवंबर। विप्र कला, वाणिज्य एवं शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बीकॉम द्वितीय वर्ष के अंजलि नायक ने भविष्य के नारी के लिए अधिकार, समानता, सुरक्षा और शक्ति को आवश्यक बताते हुए आकर्षक रंगोली बनाकर प्रथम स्थान हासिल किया ।बीकॉम द्वितीय वर्ष के ही लता साहू ने महिलाओं की समस्याओं को उजागर करने वाली रंगोली बनाकर द्वितीय स्थान हासिल किया। प्राचार्य डॉ .मेघेश  तिवारी ने विद्यार्थियों के बनाए रंगोली की सराहना की। सुमन पांडे एवं  दीपशिखा शर्मा रंगोली प्रतियोगिता के निर्णायक रहीं।


अन्य पोस्ट