रायपुर

रविवि के रिटायर्ड कर्मियों ने कुलाधिपति से समय मांगा
17-Nov-2024 6:43 PM
रविवि के रिटायर्ड कर्मियों ने कुलाधिपति से समय मांगा

रायपुर, 17 नवंबर। रविशंकर  विश्वविद्यालय के सेवानिवृत कर्मचारियों ने कुलाधिपति रमेन डेका से मुलाकात के लिए समय मांगा है। इस दौरान कर्मचारी अपनी लंबित मांगों पर  पीड़ा से  अवगत कराएंगे। कर्मचारी संघ के पूर्व सचिव प्रदीप कुमार मिश्र ने बताया  छठे वेतनमान के सेवानिवृतों  सातवें वेतनमान के आधार पर पेंशन दिया जा रहा है।   गौरतलब है कि सेवानिवृत कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल ने सातवें वेतनमान के आधार पर पेंशन निर्धारण करने को लेकर पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से लेकर मुख्यमंत्री तक गुहार लगा चुके हैं।लेकिन अभी तक किसी भी प्रकार की कहीं से भी  सफलता नहीं मिली।


अन्य पोस्ट