रायपुर

सर्व क्षत्रिय राजपूत संगठन बना
17-Nov-2024 6:42 PM
सर्व क्षत्रिय राजपूत संगठन बना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 17 नवंबर। प्रदेश में बसे क्षत्रिय राजपूतों के सभी संगठनों की समन्वय महासभा  ठाकुर विध्नहरण सिंह भवन सरोना में आयोजित की गई। दिनेश सिंह चौहान, प्रेम सिंह ठाकुर ने  सभी खापों का परिचय और भावी योजनाओं पर प्रकाश डाला गया। डॉ  शशि सिंह  के नेतृत्व में समन्वय समिति के विचार विमर्श प्रारंभ हुए।

 मनहरण सिंह क्षत्रिय के नेतृत्व में संरक्षक मंडल तदर्थ समिति का गठन  कर सभी समाज से मनोनीत पदाधिकारी एवं सदस्यों को  होरी सिंह डोड़ ने शपथ दिलाई। सभी प्रतिनिधियों ने क्षत्रिय एकता की महता आवश्यकता एवं संभावनाओं पर अपने-अपने विचार रखे। तदर्थ समिति में  संरक्षक प्रमुख डॉ. रमन सिंह विधानसभा अध्यक्ष व एसएस. गहरवार भैयालाल परिहार, बजरंग सिंह बैस होंगे। 

मनोनात अध्यक्ष अवधेश सिंह गौतम  कार्यकारी अध्यक्ष  दिनेश सिंह चौहान वरिष्ठ उपाध्यक्ष जय सिंह चंदेल,  केदार सिंह ठाकुर उपाध्यक्ष  देवेश सिंह ,  कैलास चौहान,कमल सिंह ठाकुर कोषाध्यक्ष  गजेंद्र सिंह, सह कोषाध्यक्ष प्रेम सिंह ठाकुर। महामंत्री  मनहरण सिंह, सह महामंत्री अहिवरण सिंह, नर्मदा सिंह राजपूत  संतोष सिंह चंदेल, राधारमण सिंह, अजय सिंह कछवाहा, बेनी सिंह बेस,  जे के. सिंह  गोविन्द सिंह शेखावत, संगठन मंत्री  संजय सिंह राजपूत, संजय सिंह बनाफर,  सुरेन्द्र सिंह भूआल, जगरूप सिंह परिहार, विजय सिंह ,  पौलेगा सिंह, भरत सिंह, रामकुमार राजावत  अजय सिंह ,पूनम सिंह राजपूत, राज्यवर्धन सिंह बनाफर  जयप्रकाश सिंह  योगेन्द्र सिंह ,बृजभान सिंह  संगठन सलाहकार  ब्रजेश सिंह  होरी सिंह डौड़, नरेश सिंह राजपूत, महेंद्र सिंह राजपूत,प्रशांत सिंह बैस, कृष्णा सिंह ठाकुर, नीरज सिंह। कार्यक्रम का सञ्चालन  जे के सिंह, श्री भूपेंद्र सिंह एवं  पूनम सिंह ने किया।

 


अन्य पोस्ट